फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौचमुक्त गांवों को कुपोषण से भी कराना होगा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्त्रस्म के निर्देश पर सीडीओ संतोष कुमार ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के तहत होने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जरूरी दिशा निर्देश भी दिये। सीडीओ ने कहा कि सभी खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) गांवों को कुपोषण से भी मुक्त करना है। इसलिए कुपोषित बच्चों के चिह्नांकन व बचाव के लोगों को जागरूक किया जाए, इस सम्बन्ध में सभी सीडीपीओ को निर्देश दिये। कहा कि मेगा कॉल सेंटर 15 जुलाई से शुरू हो जाएग। प्रभारी जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी बब्बन मौर्य ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया कि अब विभागीय योजनाओं के संचालन में पूरी पारदर्शिता के साथ काम करें। बैठक में सीडीपीओ सुरेंद्र यादव, सरस्वती शाक्य समेत सभी सीडीपीओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें