बलिया। रसड़ा तहसील कोट पर शुक्रवार को तहसीलदार के स्टोनो और अधिवक्ता के बीच मुकदमे की फाइल बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं के बाद मामला इतना तूल पकड़ा की अधिवक्ता द्वारा स्टोनो की पिटाई कर दी गई। रसड़ा तहसील मुख्यालय कोट पर तैनात तहसीलदार के स्टोनो वीरेंद्र राम और अधिवक्ता सुनील त्रिपाठी के बीच शुक्रवार के समय अपने मुवक्किल फाइल को कुटरचित को लेकर आपस में तू तू मैं मैं होने लगा मामला इतना तूल पकड़ा की अधिवक्ता द्वारा तहसीलदार के स्टोनो वीरेंद्र राम की पिटाई कर दी मौके पर पहुंचे तहसीलदार आनंद चौरसिया दोनों के अधिवक्ता स्टोनो के बीच मामला को शांति कराया।