फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के मद्देनजर सजने लगे शिवाले, तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सावन की अगवानी में शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक के छोटे-बड़े शिवाले सजने लगे हैं। मंदिरों में सफाई का काम भी जोरों पर है। सोमवार को सावन की पहली सोमवारी है। इसे देखते हुए जहां मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है वहीं प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

हिंदू धर्म के लिए सावन का महीना काफी खास होता है इस पूरे महीने खासकर शंकर भगवान का पूजन-अर्चन किया जाता है। इस महीने में पड़ने वाले सोमवार भी काफी खास होता है। सावन में शिवालयों में तड़के से ही घंटे-घड़ियाल बजने लगते हैं और श्रद्धालुओं की ओर से पूजन-अर्चन भी शुरू हो जाता है जो देरशाम तक चलता है। सोमवार को सावन महीने की शुुरुआत होगी। इसे देखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक के शिवालयों में तैयारी शुरू हो गई है।
शहर के बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर के अलावा सोहांव ब्लाक के कोटवां नारायनपुर में स्थित बाबा मुक्तिनाथ मंदिर, अमांव में बुढ़वा महादेव मंदिर, कारो स्थित कामेश्वर नाथ मंदिर के अलावा छितौनी में स्थित छितेश्वरनाथ मंदिर, असेगा में स्थित शोकहरणनाथ मंदिर, इब्राहिमपट्टी में स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर, नगरी स्थित नकटा महादेव, पटखौली स्थित शिवमंदिर आदि शिवालयों में सफाई का काम जोरों पर चल रहा है। शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाने का कार्य भी जोरों पर है। बताया जाता है कि सावन महीने को देखते हुए मशहूर शिव मंदिरों के रंगाई-पोताई आदि का काम पिछले कई दिनों पहले ही मंदिर प्रशासन की ओर से किया जा चुका है। सावन महीने में खासकर ऐतिहासिक शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी उमड़ती है, लिहाजा प्रशासन की भी नजर इस पर होती है। भीड़ को देखते हुए शिव मंदिरों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें