फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के दियारांचल स्थित शिवपुर सेमरा गांव के कटान विस्थापित लमुही ग्राम सभा में बसे पासवान एवं गोंड बिरादरी के लोगों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें 10 महिला-पुरुष घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिग्पाल गोंड तथा शिवकुमार पासवान के बीच जमीन को लेकर बुधवार की सुबह कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनाें पक्षों से लाठी-डंडा चलने लगे, जिसमें एक पक्ष के शिवकुमार पासवान (45), रामजी (30), लछुमन (26), सुगंधी (15), चंदा (13) पुत्री शिवकुमार, किसमतिया देवी (32) पत्नी अनिल पासवान, धनेश (35) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के दिग्पाल गोंड (65), धननलाल (35) तथा मैंनेजर (30) घायल हो गए। दोनों पक्ष द्वारा थाने में तहरीर दिया गया, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें