फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 63 दिन से अंधेरे में रह रही 55 घर की 500 की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरेजी ग्रामसभा के पुरवा नोनियापुरा और भेलाटारी में बिजली का खंभा टूटने की वजह से पिछले 63 दिन से 55 घरों की बिजली गुल है। इससे पुरवे के 500 लोग परेशान हैं। मात्र एक व्यक्ति के विरोध की वजह से बिजली निगम की ओर से नया खंभा नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव के पुरवा नोनियापुरा और भेलाटारी गांव एक खंभा दो माह पहले टूट गया था। गांव के लोगों ने इसकी लिखित शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन अधिकारियों के पहुंचने के बाद वहीं के एक व्यक्ति ने खंभा लगाने से मना कर दिया। इसके बाद कर्मचारी वापस लौट गए। लगातार गांव वाले फीडर सहित जिला मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन एक व्यक्ति की वजह से पूरे बस्ती के लोग अंधेरे में रहने को विवश है। हालांकि खंभा जहां लगा था वहीं निगम की ओर से लगाया जा रहा है, फिर भी नहीं लगने दिया जा रहा है। इसकी शिकायत रामकेवल चौहान, रामप्रवेश, आजाद, गुलाब चौहान, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों से की है, लेकिन अभी तक मामला ठंडा बस्ते में पड़ा हुआ है।
इस संबंध में रतसर फीडर के जेई कैलाश राव ने बताया कि वहां मौजूद महिला इसका विरोध कर रही है। इसकी वजह से काम पूरा नहीं हो पा रहा है। जल्द ही पुलिस को सूचना देकर फोर्स के साथ कार्य को संपन्न कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें