फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: माघ मेले में प्रयागराज के लिए चलेंगी रोडवेज की 50 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रयागराज में अगले माह शुरू हो रहे माघ मेले को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी तेज कर दी है। प्रयागराज के लिए रोडवेज की 50 बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या पर अधिक बसों के संचालन की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इसके लिए चालक व परिचालकों की सूची भी तैयार होने लगी है। प्रमुख स्नान मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या व वसंत पंचमी पर ज्यादा श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है। परिवहन निगम के अनुसार श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बसों को बढ़ाया भी जा सकता है। बलिया डिपो की तरफ से बसों की सूची भी परिक्षेत्र कार्यालय आजमगढ़ को सौंप दी गई है। इन बसों की तकनीकी कमियों को दूर करने में वर्कशाॅप के कर्मचारी लगे हुए हैं। निगम को अनुमान है कि 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन सर्वाधिक भीड़ होगी। एआरएम प्रेम चंद्र ने बताया कि प्रयागराज में कुंभ स्नान में यहां से जाने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए तैयारी की जा रही है। 50 बसों के परिचालन की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें