फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जनेश्वर मिश्र सेतु को बिहार तटबंध से जोड़ने में 50 मीटर का अड़ंगा

विज्ञापन
बिहार सरकार से एनओसी न मिलने के चलते अधर में लटका एप्रोच मार्ग।संवाद
विज्ञापन
बलिया। यूपी-बिहार को जोड़ने के लिए जनेश्वर मिश्र पुल से बक्सर-कोईलवर तटबंध जोड़ने के लिए लगभग तीन किमी मार्ग में बिहार का प्रशासन बाधक बन रहा है।
विज्ञापन

मार्ग में बिहार बंधा जोड़ने के लिए लगभग 50 मीटर की भूमि बिहार सरकार को देनी है। इसके लिए दोनों प्रदेश की राजस्व टीमों व लोविनि के अधिकारियों ने एक माह पूर्व संयुक्त निरीक्षण किया था।
उसके बाद भी एनओसी नहीं मिली। जनेश्वर मिश्र सेतु से बिहार बंधा मार्ग करीब तीन किलोमीटर है। गंगा नदी पर जनेश्वर मिश्र सेतु बनने के बाद बिहार के बंधे से सड़क को जोड़ना था।
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र सेतु के उस पार मार्ग निर्माण की यूपी सरकार ने हरी झंडी दे दी। दो साल पहले कार्य भी प्रारंभ हो गया है। प्रानपुर से बंधा को जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग को 50 मीटर भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए बिहार सरकार को कई बार पत्र लिखने के बाद दोनों प्रांतों के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। लेकिन अभी तक बिहार के जल संसाधन विभाग ने एनओसी नहीं दी है।
बता दें कि यूपी के सीमा क्षेत्र में लगभग नौ मीटर चौड़ी यह सड़क लगभग 30 करोड़ की लागत से पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है और इसमें बड़े-बड़े पुल भी बनाए गए हैं।
एनओसी के लिए प्रयास जारी: कार्यदायी संस्था अशोक कंस्ट्रक्शन कंपनी के टुन्नू जी पाठक के अनुसार, बयासी जनेश्वर मिश्र सेतु से मार्ग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इस मार्ग को बिहार कोईलवर तटबंध से जोड़ने वाली भूमि बिहार सरकार की है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की तरफ से करीब एक महीना पहले ही बक्सर के अधिकारियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया गया है। अभी तक जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें