फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग चौड़ीकरण के लिए मिले 5.28 करोड़, जगी आस

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से नरही स्थित एनएच-31 पर राजेश्वर मोड़ से दौलतपुर मार्ग को चौड़ीकरण के लिए 5.28 करोड़ की धनराशि और जारी की गई है। इससे मार्ग का चौड़ीकरण तेजी पकड़ने की उम्मीद जगी है। पहली किस्त से सिर्फ गड्ढों में गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

शासन की ओर से नरही स्थित एनएच-31 पर राजेश्वर मोड़ से दौलतपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लगभग 21 करोड़ की स्वीकृति दी थी। पहली किस्त में पांच करोड़ मिलने के बाद एक पखवाड़े पहले इस सड़क पर गिट्टी गिराई गई थी। सड़क में जो गड्डे बने हैं उसको गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। अब शासन की ओर से 5.28 करोड़ की धनराशि और दी गई है। इससे निर्माण कार्य आगे बढ़ने की आस जगी है। राजेश्वर मोड़ से लेकर दौलतपुर तक सड़क खराब है। इसके कारण सुरापाली, खरगपुरा, कैथवली, बड़ौरा, दौलतपुर, कथरियां, लड्डूपुर, शहाबुद्दीनपुर, फिरोजपुर आदि गांवों के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद कुछ जगहों पर ट्रकों से गिट्टी गिराई गई थी। दूसरी किस्त मिलने से काम में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। मार्ग के निर्माण से दर्जनों गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें