फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के तीन स्थानों से 49.5 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवध शराब के विरूद्घ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने मुखबीर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत रविवार की रात करीब 49.5 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद किया। वहीं दो तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। जबकि फरार तीन तस्करों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुई गई। जनपदीय पुलिस के इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। बांसडीह कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने एक डीसीएम पर लदे 500 पेटी अंग्रेजी शराब मनियर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से मुखबिर की सूचना पर बरामद किया। वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पकड़े गए ट्रक चालक हरमंदिर सिंह निवासी शक्ति नगर थाना मोहाली, जनपद मोहाली पंजाब ने पूछताछ में बताया कि खेजूरी थाना क्षेत्र के दो लोगों का नंबर देकर भेजा गया था। उन्हीं का इंतजार कर रहा था तब तक पुलिस आ गयी। बांसडीह प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ेे गए शराब की कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार शराब तस्कर जयप्रकाश यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी बबरापुर थाना खेजुरी तथा मुलायम यादव पुत्र परशुराम यादव निवासी बबरापुर थाना खेजुरी के विरुद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। शराब तस्कर पकड़े गए शराब को बिहार भेजने के लिए मंगाया था। गिरफ्तार करने वालों में एसओजी प्रभारी राजकुमार, एसआई चक्रपाणी मिश्रा, अजय यादव, कांस्टेबल मुसाफिर, श्रवण वर्मा, संजय, कांता पाल आदि रहे। उधर, कोतवाली पुलिस ने एक टाटा सूमो गाड़ी से 95 पेटी अंग्रेजी शराब गंगा घाट स्थित शमशान से बरामद किया। जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सन्नी सिंह के विरूद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि अभियुक्त एक पेशेवर शराब तस्कर है जो अपने साथियों के साथ बिहार प्रांत बेचने के लिए जा रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सतती सराय जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी बिचलाघाट औरंगजेब खां, सिविल चौकी प्रभारी सूरज सिंह, चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं फेफना पुलिस क्षेत्र के निधरिया गांव निवासी गौरी शंकर मौर्या के मकान के हाते से करीब 10 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद किया। यह शराब दो वाहनों पर बिहार ले जाने के लिए लादे जा रहे थे। जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया। वहीं एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गये अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नात रामबाबू वर्मा पुत्र गौरी शंकर वर्मा निवासी निधरिया थाना फेफना बताया। जबकि दूसरे का नाम कमलेश यादव बताया। बताया कि कमलेश यादव द्वारा बाहर से शराब मंगवाकर मेरे हाते में रखी जाती है और मौका देखकर उन्हीं के कहने पर बिहार प्रांत में ले जाकर बेचते है। जिससे काफी लाभ होता है, जिसको हम लोग आपस में बांट लेते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में फेफना के उप निरीक्षक दशरथ उपाध्याय व उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, नन्दलाल चौरसिया आबकारी निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें