फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 8 दिन में 48 सैंपल लिए गए लेकिन जब तक आएगी रिपोर्ट, बिक जाएगी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहार को लेकर अलर्ट है। पिछले आठ दिन में 63 से अधिक मिठाई दुकानों की जांच कर 48 सैंपल जांच के लिए लिए है। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट दो से तीन महीने में आएगी। हालांकि तब तक मिठाइयां बिक जाएंगी।
विज्ञापन

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने फंगल लगी मिठाइयां व 56 किलों से ऊपर खोवा, छेना और 42 किलो पनीर, 24 किलो लड्डू नष्ट कराया है। विभाग लगातार कार्रवाई कर सैंपलिंग कर रहा है और दुकानों को मिलावटी खाद्य पदार्थ न बेचने को जागरूक कर रहा है। दीपावली त्योहार पर मिलावटी मिठाई बाजार में खुलेआम बिक रही है। दुकान के नाम पर आबादी के बीच चोरी छिपे मिठाई बनाने की फैक्टरी चल रही हैं। मिलावटी मिठाई तैयार कर दुकान व बाजार में सप्लाई की जाती है। विभाग सबकुछ जानने के बावजूद इन पर नकेल नहीं कस पा रहा है।
शहर से लेकर कस्बा तक अवैध रूप से संचालित मिठाई फैक्टरी तक खाद्य सुरक्षा विभाग नहीं पहुंच पा रही है। बिहार व गाजीपुर से खोवा, छेना व पनीर की बड़ी खेप पहुंच रही है। एक दुकानदार ने बताया कि दिल्ली से सूखी मिठाइयां एसी बसों से आ रही हैं। विभाग की ओर से निगरानी न करने के कारण मिलावट खोर मिलावटी मिठाइयों को बाजार में खपा रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर विभाग सिर्फ सैंपल लेने तक ही सीमित है। जिसका फायदा मिलावट खोर उठाकर लोगों की सेहत के दुश्मन बने हुए हैं।
विज्ञापन


-

काजू कतली में मूंगफली मिला रहे
बाजार में 12 सौ से दो हजार रुपये में बिकने वाली काजू कतली का वजन बढ़ाने के लिए मिलावट खोर मूंगफली व चीनी मिला रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की सजगता के बावजूद स्टेशन के सामने, बैरिया कस्बा सहित अन्य बाजारों व चट्टी चौराहों पर सेहत को नुकसान करने वाली मिठाइयां की खुलेआम बिक्री हो रही है। 250 से 400 रुपये किलो बिकने वाले मिल्क केक में सूजी, मिल्क पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल, लिक्विड ग्लूकोज और फिटकरी मिलाकर यह मिठाई तैयार की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा टीम की ओर से लगातार अभियान चलाकर खाद्य पदार्थ व मिठाइयों की जांच की जा रही है। जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है। फंगल या मिलावट मिलने पर उसे नष्ट किया जाता है। टीमों द्वारा आठ दिनों में 48 से अधिक सैंपल लिया गया है। बाजार में बिकने वाली चमकदार मिठाइयां खरीदने से बचें। - डॉ. वेद प्रकाश मिश्र, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन सहायक आयुक्त -2
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें