फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया के 4600 किसानों को मिलेंगे 3.10 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होने के बाद आर्थिक संकट झेल रहे किसानों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने कृषि निवेश अनुदान जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के नौ लाख से अधिक किसानों के खातों में 493 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी। इसके तहत बलिया के करीब 4600 प्रभावित किसानों को 3.10 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने 100 किसानों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।
जिले के 100 गांवों में करीब 1500 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचने का आकलन किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए कुल 310 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। यह धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित 4300 किसानों को 2.80 करोड़ : जिले में चक्रवात से प्रभावित करीब 300 किसानों के लिए 30 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं, बाढ़ से प्रभावित लगभग 4300 किसानों को 280 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

दोनों श्रेणियों को मिलाकर जिले के किसानों के लिए 3.10 करोड़ रुपये की राहत राशि तय की गई है। सहायता राशि कोषागार के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें