फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे रोकने के लिए 46 ब्लैक स्पॉट चिह्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर लोगों की जिंदगी की सलामती के लिए परिवहन विभाग ने जिले के बलिया-सोनौली राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 31, बलिया-लखनऊ राजमार्ग समेत अन्य मार्गों पर 46 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। ये वो स्थान हैं, जहां अक्सर हादसे होते हैं और लोग जान गंवाते हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कैट आई, साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रीप, जेब्रा क्रासिंग, रिफलेक्टर, स्टड और दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का साइन बोर्ड लगाया जाएगा। इस व्यवस्था को अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी शुरू की गई है। ब्लैक स्पॉट पर संबंधित क्षेत्र के थानेदार के अलावा पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मोबाइल नंबर अंकित कराए जाएंगे। जिससे कि कोई हादसा होने पर पीड़ित मदद के लिए किसी को बुला सकें।
ऐसे रोके जा सकते हैं हादसे
चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी बोर्ड लगाना। ब्लैक स्पॉट से पहले स्पीड ब्रेकर लगाना। सड़क किनारे रेलिंग या पैरापिट लगाना। जहां तक संभव हो सके ब्लैक स्पॉट्स पर यातायात पुलिस तैनात करना। खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधारना।
विज्ञापन

शहर में जो ब्लैक स्पॉट घोषित किए वहां संबंधित विभाग द्वारा सड़क बनवाई जाती है। वहीं विभाग वहां पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगवाएगा। इसको लेकर एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

- अरुण राय, एआरटीओ प्रशासन, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें