अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच द्वारा चार व पांच नवंबर को होने वाले स्व हरिशंकर राय स्मृति गड़हा महोत्सव के लिए बुधवार को भरौली में भूमि पूजन हुआ। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व प्रदेश के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया।
गड़हा महोत्सव चार व पांच नवंबर को आयोजित हो रहा है। चार नवंबर को कृषि मेला, स्वास्थ्य शिविर व गीत संगीत की ट्वेंटी-ट्वेंटी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए ऑडिसन किया जा चुका है और कलाकारों का चयन किया गया है। इसके बाद पांच नवंबर को मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें अभिनेता रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, शिल्पी राज, मोहन राठौर, आलोक कुमार सहित भोजपुरी जगत के कई दिग्गज गायक, अभिनेता, अभिनेत्री अपना जलवा बिखेरेंगे। इस मौके पर गायक व अभिनेता गोपाल राय, संतोष रंजन राय, चन्द्र मणि राय, सुशील राय, धनजी पांडेय, बृजेंद्र राय, रमेश यादव, भरत राय, गोलू राय, मदन दूबे आदि रहे।