फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 45 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयकों की ओर से जनपद के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किया गया। निरीक्षण के दौरान 45 अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक का अपने विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

बीएसए मनिराम सिंह ने अनुपस्थित अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों की अनुपस्थिति के दिन का वेतन एवं मानदेय कटौती करने का निर्देश दिया है। अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण सात दिन के अंदर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें