फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के निर्देश पर अस्पताल में रखी 45 बोरी सीमेंट जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के डिहवा स्थित उप चिकित्सा केंद्र पर रखा गया निजी कार्य का सीमेंट मुख्य विकास अधिकारी बलिया के निर्देश पर बीडीओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी नगरा ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नरहीं गांव की निवासिनी व एएनएम आशा सिंह डिहवा चट्टी पर अपना मकान बनवा रही है। मकान निर्माण के लिए लाए गए सीमेंट को बगल के ही उप चिकित्सा केंद्र के भवन में रखवा दिया था। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा सिकंदरपुर से नगरा की तरफ आ रहे थे। अभी डिहवा के समीप पहुंचे थे कि उनकी नजर उप चिकित्सा केंद्र पर रखे गए सीमेंट की बोरियों पर पड़ गई। इसके बाद सीडीओ वहीं गाड़ी रोकवा कर उतर गए तथा अपने मोबाइल से रखे गए सीमेंट की बोरियों का वीडियो बनाने के साथ ही फोटो खींचकर खंड विकास अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी नगरा को भेजकर सीमेंट की बोरियों को जब्त करने का निर्देश दिया। सीडीओ के निर्देश पर पहुंचे बीडीओ संजीव कुमार वर्मा व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ संदीप कुमार सिंह ने रखे गए 45 बोरी सीमेंट को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें