फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 445 मरीजों की जांच, 29 लोगों का आयुष्मान कार्ड बना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पीएचसी और न्यू पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 445 मरीजों की जांच की गई। 29 लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जन आरोग्य मेले में एलोपैथ चिकित्सकों की कमी नजर आई। कहीं आयुष चिकित्सक तो कहीं पर फार्मासिस्ट ने इलाज किया। जहां जहां पर इलाज फार्मासिस्ट के जिम्मे था वहां पर इक्के दुक्के मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

इंदरपुर संवाददाता के अनुसार न्यू पीएचसी किशोरगंज पर कोई चिकित्सक नहीं हैं। न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली पर लंबे अर्से बाद आयुष चिकित्सक की तैनाती हुई है। न्यू पीएचसी किशोरगंज पर फार्मासिस्ट अजय नारायण सिंह ने इलाज किया। न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर आयुष चिकित्सक डा. अजीत कुमार, न्यू पीएचसी मालीपुर पर आयुष चिकित्सक डा. खालिद ने मरीजों का उपचार किया।
न्यू पीएचसी कसौंडर पर डा. राजेश कुमार यादव ने 20 मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आशीष चौहान ने 32 मरीजों का इलाज किया। शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी व बलवीर सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें