फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 लोगों के कनेक्शन काटे, 40 का मीटर बाहर कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में विद्युत चोरी रोकने व राजस्व वसूली के लिए एसडीओ प्रदीप कुमार मौर्या, अशोक कुमार वर्मा, सन्तोष चौधरी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमों ने बड़ी बाजार, गुदरी बाजार, बीज गोदाम आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने 43 लोगों का कनेक्शन काटा तो दो लोगों को आनलाइन नया कनेक्शन दिया गया। 86 हजार की राजस्व की वसूली की गई। 40 लोगों का मीटर बाहर कराया गया। आठ लोगों का नया मीटर लगाया गया। इस दौरान एसडीओ प्रदीप कुमार मौर्या ने अपील की कि जिन लोगों के घरों या दुकानों का कनेक्शन नहीं है, जो कटिया कनेक्शन या आसपास से बिजली लेकर बिजली जला रहे हैं, वे कार्यालय में आकर तुरंत कनेक्शन करवा लें। जिनका लोड कम है और बिजली का प्रयोग अधिक हो रहा है वे अपना लोड बढ़वा लें। आनन्द कुमार बिन्द, रामबाबू राय, कमलेश कुमार, सुनील पाल, विनोद भारद्वाज, सत्येन्द्र कुमार, विमलेश चौरसिया, पिंटू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें