चौकियामोड़। सीयर ब्लाॅक के पिपरौली बड़ागांव स्थित श्री मोतीराम ब्रह्म जी के परिसर में सावन की विजय दशमी तिथि को विधिविधान से पूजापाठ के बाद मेले का आयोजन हुआ। मेले में कुश्ती में 42 पहलवानों ने दांव आजमाए।
देवरिया मईल के पहलवान नागेंद्र कुमार ने मधुबन के पहलवान मुकेश को पटकनी दी। नगरा के पहलवान गुड्डू ने धोबिया पाट दांव से खटांगा खटकी के पहलवान अनिल को धूल चलाई। पिपरौली के पहलवान भोलू ओर ककरासो के पहलवान धीरेंद्र की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
कवलपुरा के पहलवान असलम और मठिया के पहलवान विनोद की कुश्ती रोमांचक रही, हालांकि बराबरी पर रही। इस तरह से 21 जोड़ी पहलवान ने अखाड़े में अपने दमखम को दिखाया। उधर, शनिवार की रात से शुरू रिमझिम फुहार भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा न सकी। मेला में बच्चो ने रंग बिरंगे गुब्बारों के साथ खेल संबंधित दुकानों से जमके खरीदारी की। इस मौके पर प्रधान सज्जन पासवान, रमेश यादव, रामशरन चौहान, रामलखन पासवान, साहब लाल यादव, प्रभु नाथ यादव, नागेंद्र आदि रहे।