फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी को जा रही 42 बोरी यूरिया सीज, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहांव ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी कृषि ने भ्रमण के दौरान ट्रैक्टर ले जाए जा रहे 42 बोरी इफ्को यूरिया को पकड़ लिया। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी की ओर से ट्रैक्टर व यूरिया को सीज करते हुए अधिकारियों को सूचित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने इस मामले में ईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर नरही पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जिले में उर्वरक की उपलब्धता बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन व कृषि विभाग की ओर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके तहत गुरुवार को सोहांव ब्लॉक के सहायक कृषि अधिकारी यादवेंद्र कुमार यादव ने क्षेत्र के नसीरपुर मठ गांव के गंगा किनारे ट्रैक्टर पर 42 बोरी यूरिया को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर व खाद को कब्जे में ले लिया इसके बाद एडीओ एजी ने मामले से जिला कृषि अधिकारी को अवगत कराया। जिला कृषि ने मौके पर पहुंच कर चालक से कागजात मांगा लेकिन कोई बिल नहीं दे सका। जिला कृषि अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने ट्रैक्टर व उर्वरक को सीज कर दिया इसके बाद जिला मुख्य विकास अधिकारी ने इस मामले में चालक के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार की तहरीर पर नरही पुलिस ने नसीरपुर मठ निवासी और ट्रैक्टर चालक प्रताप यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें