फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 केंद्रों पर होगी लेखपाल भ्ार्ती परीक्षा

Wed, 09 Sep 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने जनपद में 13 सितंबर को होने वाले लेखपाल पद की भर्ती परीक्षा की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिला प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 53 हजार 269 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 12 जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके लिए 12 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके अलावा नौ अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है।

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी के बालाजी ने लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तमाम दिशा निर्देश दिए। कहा कि केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा तिथि के एक दिन पूर्व ही साफ-सफाई तथा परीक्षा कक्षों में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान कुर्सी, मेज, पीने का पानी आदि व्यवस्था कर लेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने महिला और पुरुष परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग प्रसाधन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि परीक्षा कक्ष के भीतर कोई भी परीक्षार्थी कापी, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, सादा या लिखित कागज, मोबाइल फोन, खाने पीने की सामग्री, गुटखा, पान सिगरेट और विस्फोटक पदार्थ तथा अस्त्र-शस्त्र नहीं ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें