फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकालकर दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के जिला इकाई के तत्वावधान में दवा प्रतिनिधियों ने बुधवार को बाइक रैली निकालकर मांग दिवस मनाया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में पहुंचे दवा प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि न्यूनतम वेज सरकार लागू करे। अन्यथा की दशा में हम उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस मौके पर जिलाधिकारी के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

यूपीएमएसआरए के जिला इकाई के सदस्यों ने बलिया रेलवे स्टेशन से बाइक रैली निकाली जो नगर का भ्रमण करते हुए चलकर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचा। इस दौरान लगभग 50 की संख्या में भागीदारी करते दवा प्रतिनिधियों ने अपने मांग के प्रति आवाज बुलंद की। कहा कि केंद्र सरकार न्यूनतम वेतन नहीं लागू कर रही है। ऐसे में युवाओं का शोषण निजी कंपनियों द्वारा किया जा रहा है, निजी कंपनियां सरकार के साथ मिली हुई हैं। मांग की कि दवा प्रतिनिधियों के लिए न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। दवा एवं चिकित्सीय उपकरणों से जीएसटी को हटाया जाए। सेल्स प्रमोशन एंप्लाई एक्ट से 2017 का संशोधन को सरकार वापस ले। कहा कि सेल्स प्रमोशन एंप्लाई एक्ट को सख्ती से लागू किया जाय। एक मई को मजदूर दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। वक्ताओं ने चेताया कि मांगे पूरी नहीं की गई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अजीत सिंह, रघुवंश उपाध्याय, पंकज मेहता, इफ़्तेख़ार, आलोक मिश्रा, कमलेश, विनय, संतोष, हेमंत, मनीष, ज्योति श्रीवास्तव, हरिओम, जितेंद्र, रवि श्रीवास्तव आदि रहे। अध्यक्षता नरेंद्र सिंह तथा संचालन प्रमोद गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें