बलिया। सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने जिला महिला चिकित्सालय बलिया से स्थानांतरित सोनभद्र कनिष्ठ सहायक अतुल कुमार श्रीवास्तव के विरुद्ध 21 फरवरी 2019 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उप्र के निदेशक प्रशासन को पत्रक भेजा। जिसमें मांग किया है कि कनिष्ठ सहायक को निलंबित करते हुए दंडानात्मक कार्रवाई की जाय।
पत्रक में उल्लेख किया गया है कि जिला महिला चिकित्सालय में 19 वर्षों तक तैनात रहने वाले कनिष्ठ सहायक का स्थानांतरण आपके द्वारा आठ माह पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र के अधीनस्थ हुआ था। लेकिन उन्होंने अभी तक नवीन तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि उसने मेरा फर्जी कोई पत्र लगाकर आपके समक्ष प्रस्तुत किया है, जो पूरी तरह निराधार है। उन्होंने मांग किया कि कनिष्ठ सहायक को निलंबित करते हुए दंडानात्मक कार्रवाई की जाय। कनिष्ठ सहायक पर 1244996 रुपये सरकारी अपने व्यक्तिगत खाते में गबन करने का आरोप है। जिसकी पुष्टि डीएम द्वारा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा की जांच में की गई है।