फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल के 100 शैया अस्पताल का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला महिला चिकित्सालय में करीब दो साल से अधिक समय से बनकर तैयार 100 शैया अस्पताल का डिजिटली शुभारंभ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से शुक्रवार को किया। जबकि महिला अस्पताल में लगे शिलापट्ट का खोलकर प्रभारी सीएमओ डॉ. केडी प्रसाद तथा एसीएमओ डॉ. सुमीता सिन्हा ने संयुक्त रुप से किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. केडी प्रसाद ने कहा कि पहले यह अस्पताल प्राईवेट पब्लिक पार्टनरशिप के आधार पर संचालित किया जाना था। लेकिन कोई संस्था इसे चलाने को तैयार नहीं हुई तो शासन के निर्देश पर इसे महिला अस्पताल को सुपुर्द कर दिया गया। इस अस्पताल को चलाने के लिए सात चिकित्सकीय टीम के साथ पर्याप्त मात्रा में तकनीकी कर्मचारी की तैनाती किए जाने का आश्वासन मिला है। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. सुमीता सिन्हा ने कहा कि इस अस्पताल को शुरू कराने के लिए और चिकित्सक और कर्मचारी आएंगे। इस मौके पर मनोज कुमार राय, राघव मिश्र सहित कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट...
लोकार्पण के लिए चार बार बदला गया शिलापट्ट
बलिया। महिला अस्पताल में बने 100 शैया अस्पताल के लोकार्पण के श्रेय को भुनाने के लिए चार बार शिलापट्ट बदलना पड़ा। विभागीय सूत्रों की मानें तो पहले इस अस्पताल का लोकार्पण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हाथों होना था। इसके लिए शिलापट्ट भी तैयार करा लिया गया था। लेकिन तकनीकी कारणों से इसे बदलकर सीएम योगी का नाम लिखना पड़ा। इसके अलावे कई बार शिलापट्ट बदलने की भी सूचनाएं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें