रामगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत दीघार में निर्मित 33/11 केवी के सब स्टेशन का लोकार्पण शुक्रवार को जिले के सांसद भरत सिंह व बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र के बनने से दर्जनों गांवों को लाभ मिलेगा। इस सब स्टेशन को बनाने में दो करोड़ 9 लाख रुपये खर्च हुए।
इस मौके पर कांग्रेस नेता विनोद सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिंद आदि वक्ताओं ने विचार रखे। इस मौके पर बिजली विभाग के एके झा कौशल पांडेय, अशोक सिंह, अनमोल सिंह, आदित्य तिवारी, राज नारायण तिवारी, विजय बहादुर सिंह, कामेश्वर तिवारी, योगेंद्र ओझा आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया।