फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के दो साल पूरे होने कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नोटबंदी के दो साल पूरे होने के बाद देश में काला धन ना आने पर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज तिराहा पर काला दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह पप्पू ने कहा कि मोदी सरकार नोटबंदी कर देश को भीषण आर्थिक संकट में डालने का काम किया था। जिससे लघु उद्योग चौपट हो गए। अपनों के कालेधन को सफेद बनाया गया और तो और सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गवाई। सरकार द्वारा आज तक नोटबंदी के कारणों को आधिकारिक रूप से उजागर नहीं किया गया।
पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ प्रयोग कर रही है रिजल्ट नहीं बता रही। यह सिर्फ जुमलों की सरकार है। आने वाले वक्त में देश को पता चल जाएगा कि नोटबंदी कितनी देशहित में थी। अगर नोटबंदी का देश को फायदा हुआ तो सरकार एक बार और नोटबंदी कर सकती है। सरकार चाहे तो नोटबंदी के फायदे दिखाते हुए हर साल नोटबंदी करें। लेकिन उसका फायदा तो लोगों को बताना होगा। इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह गाट, मुन्ना उपाध्याय, रामधनी सिंह, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, पीएन शुक्ला, आनंद विक्रम सिंह, गिरीशकांत गांधी, लक्ष्मण प्रसाद, अरुण श्रीवास्तव ,आशुतोष पांडेय, निर्मला देवी, धर्मचंद राव, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष सागर सिंह राहुल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें