फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक पर लगाया एक लाख रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। विकास खंड कार्यालय के सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बैठक में ग्राम प्रधानों ने उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक के सामने ही पूर्तिनिरीक्षक पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का संगीन आरोप लगाया, कई प्रधानों ने राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों की बौछार कर दी।
विज्ञापन

प्रधानों ने कहा कि पूर्ति कार्यालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। किसी कार्डधारकों का नाम सूची से गायब कर दिया जा रहा है तो किसी के नाम दो-दो कार्ड बनाकर भेज दिया जाता है, हर माह आधार कार्ड मांग कर कूड़े में फेंक दिया जाता है। श्रीनगर के प्रधान राजेश यादव ने कहा कि हमारे गांव में अपात्रों का कार्ड बना है और पात्र कार्ड के लिए भटक रहे हैं। इस बाबत उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक ने कहा कि पूर्ति निरीक्षक पर प्रधान दलपतपुर ने संगीन आरोप लगाए है, अगर प्रधान लिखित शिकायत करें तो जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत, प्रधान विजयकांत पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, ब्रजेश सिंह, बनिया सिंह, दीनदयाल प्रसाद, शुभम सिंह, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, ग्राम प्रधानों द्वारा रिश्वत मांगने के आरोप को बेबुुनियाद बताते हुए पूर्ति निरीक्षक सूर्यनाथ ने कहा कि उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। इंटरनेट से सूची निकवाकर उसकी जांच करूंगा, गलत पाए जाने पर एफआईआर दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें