फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा समग्र जन चेतन यात्रा पहुंची सती घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के निर्मलता को लेकर उन्नीस मार्च से जिले में कोटवां नारायणपुर से चलकर जयप्रकाशनगर तक जाने वाली गंगा समग्र जन चेतना यात्रा शुक्रवार को सती घाट पहुंची। कार्यक्रम को गिरीश नारायण चतुर्वेदी, राजेश गिरि, दिनेश राय, रंग नाथ मिश्र, सुरजीत जी, डाक्टर दिवाकर तिवारी, गुप्तेश्वर पाठक सहित दर्जन भर वक्ताओ ने गंगा को अविरल बनाने को लेकर सहयोग व समर्थन मांगा। वहीं चेतना यात्रा के रथ पर सवार संत राम नारायणाचार्य उर्फ रामजी दास व प्रांत प्रमुख गिरीश नारायण चतुर्वेदी सहित अन्य लोगों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। गंगा समग्र जन चेतना यात्रा के मंच से संत राम नारायणाचार्य उर्फ रामजी दास ने अपने संबोधन में गंगा को साफ-सुथरा रखने, गंगा में गंदगी न फैलाने का संकल्प स्थानीय लोगों से करवाया। कार्यक्रम को गिरीश नारायण चतुर्वेदी, राजेश गिरि, भूपेंद्र मिश्र, अनिल पांडेय, राजू सिंह, जेपी मिश्र, राजेंद्र मिश्र सहित दर्जन भर लोगों ने संबोधित करते हुए गंगा की अविरलता बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग व समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें