फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंड व खरवार जाति का क्रमिक अनशन 10वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मॉडल तहसील दिवस पर गोंड व खरवार छात्रों का क्रमिक अनशन मंगलवार का 10वें दिन भी जारी रहा। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अनशनकारी छात्रों ने जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम को ज्ञापन सौंप अविलंब जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। जिस पर डीएम ने सदर तहसीलदार को तत्काल निस्तारण करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सदर तहसील से गोंड अनुसूचित जनजाति का चार प्रमाण पत्र जारी करने के बाद शेष जारी नहीं किया गया। जिसके कारण गोंड व खरवार जाति के छात्र-छात्रा आवेदन करने से वंचित हो जा रहे है। कहा कि जिले के गोंड व खरवार जाति के छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न तहसील प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने मांग किया कि गोंड व खरवार जाति का जाति प्रमाण पत्र अविलंब जारी किया जाय। अन्यथा 20 मार्च को सदर तहसील पर गोंडऊ बाजा हुरूका के साथ प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रंजीत गोंड निहाल, हरिंद्र राजभर, मिथिलेश खरवार, अमित शाह, परशुराम खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें