बेल्थरारोड । मां शांति देवी पीजी कॉलेज हल्दी रामपुर के प्रांगण में सोमवार को ग्राम स्तरीय पड़ोस युवा संसद के तहत बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के संदर्भ में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं के कल्याण के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजसेवी रणजीत सिंह ने कहा कि नारी सम्मान करने वाला समाज ही प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है। किरण शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अलावा उन्हें संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा प्रदान की जाए। संजीत कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षित बालिका से समाज प्रगतिशील होता है। गोष्ठी में नेहरू युवा मंडल के संरक्षक अशोक मौर्य, संजय यादव, शांति यादव, हरेराम, अभिजीत कृष्ण, सत्येंद्र, पूनम, साधना, प्रीति त्रिपाठी आदि ने विचार रखे।