फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में गोंड बिरादरी का अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र न बनाए जाने से नाराज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर गोंड ने आगामी 2 फरवरी से बैरिया तहसील में अनशन एवं प्रदर्शन करने की घोषणा की है । उन्होंने इसके संबंध में सांसद भरत सिंह से दूरभाष पर वार्ता करके बताया कि बलिया के जिलाधिकारी जनपद के गोंड बिरादरी का जनजाति का प्रमाण पत्र बनाने से इंकार कर रहे हैं । ऐसे में सरकारी योजनाओं का लाभ जिले के गोंड बिरादरी को नहीं मिल रहा है । उन्होंने 2 फरवरी को आयोजित धरना प्रदर्शन में बैरिया तहसील में सभी जिले के स्वजातीय बंधुओं से उपस्थित होने की अपील की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें