बलिया। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मिश्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को बहादुरपुर स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी ने कहा कि रोजगार सेवकों के बकाया का भुगतान नहीं किया तो मनरेगा कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में गड़वार ब्लाक के अध्यक्ष आसनारायन सिंह को संगठन का महासचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर उपेंद्र सिंह, राजकुमार, मोहन, राजेश, इंद्रजीत, राधेश्याम यादव, प्रभाकर सिंह, अनिल, गुड्डूु, मनोज, लक्ष्मण, पवन, राजकिशोर सिंह, प्रमोद आदि थे।