फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पंडित गोरखनाथ उपाध्याय क्रीड़ा मैदान पर खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसका उद्घाटन उपेंद्र तिवारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा 20 जनवरी को शाम तीन बजे किया जाएगा। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी/प्रदर्शनी अध्यक्ष विरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड आईएएस श्री अविनाश कृष्ण सिंह द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदेश एवं अन्य राज्यों के 40 खादी एवं ग्रामोद्योगी संस्थाओं द्वारा वस्त्रों एवं ग्रामोद्योग के स्टाल लगाए जाएंगे, जिनके सामानों की बिक्री आम जनमानस के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें