शीतकालीन भ्रमण के द्वारा पूरे जनवरी माह तहसीलों, विकास खंडों का निरीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, सीडीओ संतोष कुमार व अपर जिलाधिकारी निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव के अलावा विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन करेंगे। जिलाधिकारी ने मुआयना के लिए ब्लॉकवार गांव निर्धारित करते हुए एसडीएम व तहसीलदार को तिथि घोषित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग शिक्षा विभाग, चीनी विभाग, गन्ना विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, चिकित्सा विभाग, कल्याणकारी विभागों के अलावा बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा व सत्यापन किया जाएगा।