फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से सम्मानित किसान का गांव में भी सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया(बलिया)। मुख्यमंत्री से सम्मानित होने के बाद चिकिया के किसान शिशुपाल सिंह को उनके ही गांव में जूनियर हाईस्कूल चिकिया बाल पर सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। बिगत 23 दिसम्बर को राज्य स्तरीय चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान दिवस के मौके पर मसूर की अच्छी फसल उगाए जाने पर मुख्यमंत्री ने तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार नगद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जिससे उनके गांव के किसानों में खुशी की लहर है। जूनियर हाईस्कूल चिकिया बाल पर सम्मान समारोह में खण्ड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने कहा कि कर्तव्य व कर्मठता के बल पर कार्य करने वाले किसान शिशुपाल को सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है। मुख्यमंत्री से सम्मानित किसान शिशुपाल ने कहा कि हमने कभी भी अपने समय का दरुपयोग नहीं किया,जहा भी वैज्ञानिक द्वारा कुछ कहा जाता था उनकी बातों को सुनकर लगन से खेती किया। उक्त मौके पर कृषि सहायक सुशील यादव, शिक्षक केदारनाथ सिंह, पूर्व सीएमओ डाक्टर अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें