फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक तोड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड(बलिया)। रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन से सटे कुन्डैल ढाले के क्रासिंग स्थित रेल फाटक को गुरुवार की रात तेज गति के अज्ञात वाहन द्वारा तोड़कर भागने के मामले में आरपीएफ ने केस दर्ज कर लिया है। गुरुवार को किसी वाहन ने रेल फाटक को तोड़ डाला था जबकि उसके बीस सेकेंड के बाद टूटे फाटक के बीच से ट्रेन गुजर गई थी। हादसा उस समय हुआ जब लोग नींद में थे। फाटक टूटने की आवाज से लोग सहम गए। गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। संयोग रहा कि फाटक टूटने के कुछ सेकेंड के बाद ही 55119 पैसेंजर ट्रेन दनदनाती हुई तेजी से फाटक से गुजर गई। संयोग था कि इस दौरान कोई वाहन ट्रेन की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तथा फाटक को दुरुस्त किया गया। गेटमैन की तहरीर पर आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें