बलिया। बेलहरी ब्लाक के जवहीं गंगा घाट पर गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभार रमाशंकर तिवारी की अगुवाई में गंगाभक्तों के प्रतिनिधिमंडल ने साफ-सफाई की। सदस्यों ने नदी के किनारे से कचरा, प्लास्टिक की थैलियां आदि घाटों से निकालकर दूर किया। श्री तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को लेकर वायुमंडल में जो दिक्कतें पैदा हो रही हैं इसके लिए मानव जीवन में आई असंगत परिवर्तन की अंतहीन लिप्सा है। कहा कि गंगा का पेटा बालू की टीेले में परिवर्तित हो रहा है और सरकार गंगा की सफाई पर अकूत धन खर्च रही है। इस मौके पर धीरज पांडेय, रमेश पांडेय, बिहारी यादव, श्रीधर तिवारी, शिवशंकर साहू, राजेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र यादव, पशुपति पटेल आदि थे।