बेल्थरारोड। सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस के महिला कोच में एक महिला ने बेल्थरारोड स्टेशन पर एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। जिसके चलते स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। जीआरपी की मदद से परिजनों द्वारा महिला को उतार देने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बिहार के छपरा निवासी दुर्गावती पत्नी घनश्याम, आनंद विहार जाने के लिए एकमा स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुई । भटनी से चलने के बाद ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस दौरान बेल्थरारोड स्टेशन पर पहुंचते समय महिला ने बच्चे को जन्म देना शुरु कर दिया। इससे कोच में हड़कंप मच गया । मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों के सहयोग और महिलाओं की मदद से महिला ने बालक को कोच में जन्म दिया। करीब आधे घंटे के बाद महिला को नवजात के साथ परिजनों ने ट्रेन से उतार कर घर को चल दिया। तब जाकर ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन में शिशु जन्म के बारे में चर्चाएं हो रही हैं ।