बलिया। नगर से सटे अगरसंडा गांव स्थित फीनिक्स इंटरनेशल स्कूल में रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर राखी एवं राष्ट्रभाषा प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जिसमें अव्वल आए छात्र-छात्राआें को प्रधानाचार्या आभा पांडेय एवं प्रबंधक सुनील कुमार यादव ने संयुक्त रूप से मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्ग में आयोजित किया गया। इस दौरान राखी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रांजल प्रकाश प्रथम, वंदिता द्वितीय एवं विवेक तृतीय स्थान पर रहे। जबकि वरिष्ठ वर्ग में कामना पांडेय प्रथम, अजीत द्वितीय एवं सर्वेश तृतीय स्थान पर रहे। वहीं राष्ट्रभाषा प्रतियोगिता में ऋषि, अबुल, प्रांजल प्रथम, हिमांशु, श्रेया द्वितीय तथा तथागत, प्रदीप, अनामिका तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर सुधीर, आफताब आदि शिक्षक मौजूद रहे।