बलिया। अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा की बैठक रविवार को बहेरी स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक मेें प्रदेश प्रभारी विनोद कुमार गिरि तथा महासभा के युवा जिलाध्यक्ष गौतम भारती के देखरेख मेें पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें बबलू गिरि, जयप्रकाश भारती, सर्वजीत भारती, मुक्तेश्वर गिरि, ओमप्रकाश गिरि उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा अश्वनी गिरि महामंत्री, शैलेश गोस्वामी कोषाध्यक्ष, मुकेश गिरि, अरुण गिरि, अभिषेक गिरि तथा अजय गिरि सचिव, जितेन्द्र गिरि एवं पंकज गिरि संगठन मंत्री, विशाल गिरि प्रवक्ता बनाए गए।
ब्रह्मर्षि भूमिहार समाज ने चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील की
बलिया। ब्रह्मर्षि भूमिहार ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष विभव शंकर ठाकुर की अध्यक्षता में हैबतपुर स्थित एक होटल पर आयोजित की गई। बैठक में चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। भारतीय सैनिकों के सहयोग के लिए धनराशि एकत्र कर सैनिक कल्याण फंड में जमा करने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर संतोष राय, दयाशंकर ठाकुर, शिवजी तिवारी, विश्वम्भर पांडेय, धनंजय राय, मुन्ना राय, लल्लन पांडेय, उदय शंकर राय, रविकांत पांडेय, सुदामा राय आदि थे।