फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण 20 मीटर सड़क धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। क्षेत्र के छितेश्वर नाथ मंदिर छितौनी पर जाने वाला कुसौरा-छितौनी मुख्य मार्ग पर दो दिनों से बारिश के कारण करीब 20 मीटर धंस गया है। जिस कारण श्रद्धालुओं को मंदिर पर जाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क टूटने से करीब एक किमी दूर श्रद्धालुओं के वाहन रुक गए। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम हटाने के लिए युवा कमेटी ने घंटों मशक्कत की। इसके बाद किसी प्रकार वाहन हटाकर जाम को समाप्त किया गया। उधर क्षेत्र के छितेश्वर नाथ सेवा स्वच्छता समिति के सदस्यों ने फोन से जिलाधिकारी को अवगत कराकर टूटी सड़क को शीघ्र बनवाने की मांग की है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि श्रावण मास में सोमवार और शुक्रवार को हजारों की संख्या में इस मार्ग से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में इस मार्ग को यथाशीघ्र ठीक करना नितांत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें