फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचएस में चयनित बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शिक्षा क्षेत्र चिलकहर अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल के छात्र सुशील कुमार और आदित्य कुमार का चयन सीएचएस वाराणसी के लिए हुआ है। परिषदीय स्कूल के इन मेधावियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुबास गुप्त और खंड शिक्षा अधिकारी चिलकहर राकेश सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में शनिवार को छात्रों के साथ ही शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। बीएसए ने कहा कि परिषदीय स्कूल की शिक्षा सबसे बेहतर है। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षकों की मेहनत को सराहा। शिक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि समस्त शैक्षिक कर्मचारियोें के प्रयास से विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता लाई जा सकती है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय मंत्री तेज प्रताप सिंह, अनिल सिंह, अनुज कुमार, गौरव यादव, विजय बहादुर सिंह, सुनील यादव, धनंजय यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें