बलिया। कृषि सूचना तंत्र एवं कृषक जागरूकता कार्यक्त्रस्म के अंतर्गत विकास खंड मुरलीछपरा के ग्राम पंचायत वाजिदपुर में सोमवार को विकास खंड स्तरीय भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह ने किसानों से कहा कि तमाम कृषि यंत्र और सुविधाएं आप के घर तक आईं है। योजनाओं का लाभ उठायें। अधिकारियों से कहा कि गांव-गांव जाकर किसानों को जानकारी दें।
मेले में आयोजित गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य सुधार के विषय में विस्तृत जानकारी दी। किसानों से अपील किया कि मिट्टी में कार्बनिक खाद का ज्यादा प्रयोग करें। शस्यविद डॉ वेद प्रकाश ने किसानों को धान और मक्का की आधुनिकतम तकनीक तथा एसआरआई पद्धति, ड्रम सीडर से धान की सीधी बुवाई और संकर धान की खेती के बारे में आधुनिक गुर सिखाया। मेले के नोडल अधिकारी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी पीयूष राय ने किसानों को कृषि विभाग की तमाम योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान पारदर्शी सेवा योजना, कृषि यंत्रों पर अनुदान आदि तमाम योजना को विस्तार से बताया। पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ हेमंत कुमार ने किसानों को पशुधन विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। पशुओं में बांझपन निवारण के बारे में भी विस्तार से बताया। कृषि रक्षा विशेषज्ञ डॉ. गोपालजी यादव ने किसानों को खरीफ फसलों में फसल सुरक्षा विषय पर जानकारी दिया। हरिशंकर ने किसानों को फसल उत्पाद के मूल्य संवर्धन के विषय में बताया। अमिताभ उपाध्याय ने किसानों को संबोधित किया। कार्यक्त्रस्म का संचालन कर रहे मेले के आयोजक उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मेले में राम नरेश, कपिल, शुशील, संतोष सिंह, विनोद सिंह, सुजान सिंह, योगेंद्र राजेश आदि हजारों की संख्या में कृषक उपस्थित रहे।