फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भीड़ में आभूषण की चोरी करते 4 महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी । थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा घाट पर शुक्रवार को मुंडन संस्कार की भीड़ में 10 से 12 महिलाओं के आभूषण चोरी हो गए। महिलाओं ने मंगलसूत्र चोरी करते चार महिला चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाओं के पास से चोरी किए गए मंगलसूत्र मिले। पुलिस ने पकड़ी गईं चार महिलाओं पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गाजीपुर के कासिमाबाद थाना के बहुली बांध निवासिनी बिंदा देवी अपने गांव के ही श्रवण गिरि के पुत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने हुकुम छपरा घाट आई थीं। बिंदा देवी ने बताया कि पीछे खड़ी चार-पांच महिलाओं ने चालाकी से उनके गले का सोने का मंगलसूत्र खींच लिया।
कुछ देर बाद बिंदा को शक हुआ तो शोर मचाया तो आस-पास मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश कर रही एक महिला को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक महिला के बैग से चोरी गया मंगलसूत्र बरामद हुआ।
विज्ञापन

इसी बीच किरण देवी रेवती और रीना सुखपुरा भी वहां पहुंच गईं और उन्होंने भी अपने मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत की।
पकड़ी गई आरोपित महिलाओं से भीड़ ने सख्ती से पूछताछ की तो गिरोह की अन्य महिलाओं का भी पता चल गया। थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि बिंदा देवी की तहरीर पर पुलिस ने पकड़ी गई किरण देवी निवासी संसार पार, गोरखपुर, राजकुमारी देवी साहूखोर, गोरखपुर, नन्दनी निवासी औरंगाबाद, देवरिया बबिता निवासी संसार पार, गोरखपुर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें