फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बैरिया में 4 मामले जमीन विवाद के, समाधान एक का भी नहीं

विज्ञापन
बैरिया थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते अ​धिकारीगण।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले के 22 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। 18 मामलों का निस्तारण हुआ। बैरिया में चार लोग भूमि विवाद का निपटारे करवाने के लिए फरियाद लेकर पहुंचे। पूर में एक भी फरियाद नहीं आया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में डीएम और एसपी ने लोगों की फरियाद सुनी। राजस्व व संयुक्त टीम ने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निवारण का प्रयास किया। इसके बाद डीएम और एसपी ने कोतवाली का निरीक्षण किया। बैरिया थाना पर 15 मामले आए, जिसमें एक भी निस्तारण नहीं हुआ। सत्य प्रकाश सिंह ने भूमि विवाद का मामला प्रस्तुत किया। धनंजय सिंह निवासी बैरिया ने भी भूमि विवाद का मामला प्रस्तुत किया। धनु कुमार विशनपुरा ने भी भूमि विवाद का मामला उठाया। सत्येंद्र राम इब्राहिमाबाद व अरुण तिवारी निवासी सुरेमनपुर ने भूमि विवाद व अग्निशमन केंद्र के सुंदरीकरण के लिए अर्जी दी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अनिल यादव, निरीक्षक क्राइम अशोक दत्त त्रिपाठी व समस्त लेखपाल, राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।
पूर थाने पर एसओ लालमणि सरोज सहित राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल मौजूद रहे। लेकिन एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर ही कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें