फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 36 हजार महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, 50 हजार लोगों को मिलेगा आशियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपदवासी केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिर बजट बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्तुत किया। अंतरिम बजट में वित्त मंत्री लखपति दीदी और किसानों के लिए विशेष घोषणाएं कीं। इसका व्यापक लाभ जिले के गरीब व मध्यम तबके के लोगों को मिलेगा। जिसके तहत करीब 36 हजार महिलाएं लखपति बन जाएंगी और चार लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना का लाभ मिलने की संभावना है। बजट में पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत हुई घोषणा से अगले चरण में जिले के 50 हजार लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। जिले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 35,900 महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन


रूफटॉप सौर ऊर्जा से 75 हजार परिवार होंगे रोशन

बजट में घोषित पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी सूर्योदय योजना से जिले में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत जिले में 75 हजार से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा और इसके जरिये वे 300 यूनिट की मुफ्त बिजली हर महीने सौर ऊर्जा के जरिए मिल पाएगी। 15-18 हजार रुपये की बचत होगी।


ई-व्हीकल की चार्जिंग पांच हजार रोजगार के अवसर
बजट में घोषित किए गए ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना से जिले में करीब पांच हजार लोगों को रोजगार की सुविधा मिलेगा। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में करीब पांच हजार ई-रिक्शा संचालित है। भविष्य में इनके बढ़ने उम्मीद है।
विज्ञापन


मध्यमवर्ग के लिए आवास योजना से पांच परिवारों को लाभ

मध्यमवर्ग के लिए आवास योजना से जिले के करीब पांच लाख परिवारों को लाभ मिलने का अनुमान है। जिले की कुल आबादी करीब 36 लाख है। योजना के तहत किराए के घर, बस्ती, अनियमित घरों में रहने वालों के पास नया घर खरीदने या बनाने का मौका रहेगा।

जिले में बन सकता है मेडिकल कॉलेज

अब तक मेडिकल कॉलेज की सुविधा से महरूम जिले को अंतरिम बजट से मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की संभावना बलवती हुई है। हालांकि पूर्व में भी प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर कई बार घोषणा कर चुकी है, लेकिन वह अब तक मूर्त रूप नहीं ले सका है।


सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन डेढ़ लाख बच्चियों को फायदा

जिले में करीब डेढ़ लाख 9 से 14 साल की बच्चियों को अंतरिम बजट में घोषित इस योजना का लाभ मिलने का अनुमान है।

3471 आंगनबाड़ी केंद्रों को किया जाएगा अपग्रेड

अंतरिम बजट में घोषित इस योजना के तहत जिले के 3471 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा। पोषण 2.0 के अमल में तेजी लाई जाएगी। टीकाकरण को मजबूत किया जाएगा।


आयुष्मान भारत के तहत छह हजार से अधिक आएंगे दायरे में
अंतरिम बजट के मुताबिक जिले के 2863 आशा कार्यकर्ताओं के अलावा 119 आशा संगिनी, 24 आशा किरण और 3074 आंगनबाडी कार्यकत्रियों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा और उसका लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से चार लाख किसान को फायदा
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से चार लाख किसानों को फायदा मिलेगा। इसके तहत कृषि की नई प्रौद्योगिकी और कृषि बीमा को बढ़ावा दिया जाएगा। डेयरी से जुड़े किसानों की भी मदद की जा रही है।
विज्ञापन



लखपति दीदी : 35,900 महिलाएं बनेंगी लखपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें