बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के घोरौली गांव में आग लगने के बाद उठती लपटंे।
जनपद के हल्दी और बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में बुधवार को लगी आग में कुल 36 रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गईं। आग से लाखों रुपयों की सामान भी जल गया। अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाया। आग में कई परिवार ऐसे भी थे जिनके घर मांगलिक कार्यक्रम थे।
बांसडीहरोड प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के घोरौली गांव में आग लगने से 22 परिवारों की 29 रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग में घरेलू सामान, आभूषण, दो लाख रुपये से अधिक नगद जलकर राख हो गया। गांव के शंभू यादव के घर से शुरू हुई। आग लगने का कारण नहीं ज्ञात हो सका है। आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन अग्निशमन दस्ता के पहुंचने तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। पीड़ित कुबेर चौधरी की बेटी की शादी 28 अप्रैल को है। इसी की तैयारी चल रही थी कि अचानक आग ने सबकुछ तबाह कर दिया। उधर निलेश के घर बेटे का 22 अप्रैल को मुंडन संस्कार था। यहां भी खुशी गम में बदल गई है।
रामगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक हल्दी थाना क्षेत्र के पचरूखिया ढाले पर बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें पांच परिवार के सात रिहायशी झोपड़ियों के साथ ही एक ढाबा भी जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यहां काफी देर ेसे फायर ब्रिगेड पहुंची। पचरूखिया ढाले पर स्थित जागा पासवान के मड़हे से आग की लपटे उठनी शुरू हुईं। देखते ही देखते प्रकाश धोबी, विनोद सिंह, गनेश, रमायन यादव, प्रदीप ठाकुर के रिहायशी मड़हे और उसमें रखे सामान जल कर राख हो गए। वहीं पास में स्थित रामायन यादव का लाइन होटल भी जल गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।