फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पहले दिन 352 तो दूसरे दिन 226 परीक्षार्थियों ने छोड़ी डीएलएड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सख्या- 22
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बलिया। जिले के पांच केंद्रों पर डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षा मंगलवार को दूसरे दिन भी हुई। पहले दिन सोमवार को परीक्षा में 3457 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 226 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, मंगलवार को दूसरे दिन कुल 5844 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 352 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

जिले में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज बलिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के अलावा रामकरन इंटर कॉलेज भीमपुरा नं.-एक, सिद्दकिया इंटर कॉलेज कोटवारी और श्रीनाथ बाबा इंटर कॉलेज गढ़मलपुर सहुलाई शामिल है। डायट प्रभारी व बीएसए मनीश सिंह ने बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। सोमवार को सख्त निगरानी में परीक्षा शुरु हुई। पहले दिन कुल 6196 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 5844 ने परीक्षा दी। वहीं, 352 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी। मंगलवार को कुल 3683 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 3457 ने परीक्षा दी। जबकि 226 ने परीक्षा छोड़ दी। डायट प्राचार्य मनीष सिंह ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सील बंद प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए। परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व मोबाइल फोन पूर्णता वर्जित रहा। एक-एक को चेक कर ही अंदर जाने दिया गया। बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सभी सेंटर पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक पर्यवेक्षक लगाए गए थे। शांतिपूर्ण एवं सुचिता पूर्ण परीक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें