फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 350 ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड, रोज फुंकते हैं 20, क्षमता वृद्धि से 50 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विद्युत विभाग के वर्कशाप में मरम्मत के लिए रखे गए ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले के चार विद्युत वितरण खंडों में ट्रांसफाॅर्मरों पर ओवरलोड से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए बिजनेस प्लान के तहत 31.10 करोड़ की लागत से कार्य कराए जाएंगे। भीषण गर्मी में बिजली कटौती की मार झेल रहे उपभोक्ता को राहत मिलने की उम्मीद है। जिले में रोज ओवरलोड के कारण 20 ट्रांसफाॅर्मर जल जाते है। ऐसे में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। बिजली निगम की तरफ से जिले में 350 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि करने की योजना है। इससे लगभग 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को ओवरलाेड व लो वोल्टेज से राहत मिलेगी। क्षमता वृद्धि समेत अन्य बिजली सुधार के लिए शासन से धनराशि बिजली निगम को उपलब्ध हो गई है। जिले में करीब 3.2 लाख उपभोक्ताओं को करीब 3200 विभिन्न क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर से सप्लाई दी जाती है। विद्युत वितरण निगम की तरफ से चारों सर्किल में बिजनेस प्लान 2026-27 के कार्ययोजना को शासन को भेजी गई थी।
विज्ञापन

शहर के इन क्षेत्रों में ओवरलोड से होती कटौती
शहर के आनंद नगर, तीखमपुर, कदमचौराहा, सहोदरा, अमृतपानी, बहेरी, टैगोर नगर, आवास विकास काॅलोनी, रामपुर उदयभान, बहादुरपुर, जगदीशपुर, जापलिनगंज व बिशुनीपुर मोहल्ले में ओवरलोड से ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाते है या कटौती होती है। इससे लाेगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
शहर क्षेत्र में 10 अधिक लोहे के खंभे जर्जर
शहर क्षेत्र में बिजली सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है। लगभग 10 विद्युत खंभे ऐसे हैं, जो झुके हुए हैं। इनमें अधिकांश लोहे के खंभे नीचे से जंग खा गए हैं। उसे किसी न किसी सपोर्ट के सहारे रोका गया है। इसमें एनसीसी तिराहा, बहेरी, बहादुरपुर, सिनेमा रोड आदि मार्गों पर झुके खंभे खतरनाक स्थिति में है। वहीं, ट्रांसफाॅर्मरों पर सुरक्षा कवच तक नहीं लगाया गया है। कुछ में लगे हैं तो वह टूट कर नीचे गिर गए है। अधिकांश तार बांस के फट्टे के सहारे रुके हुए हैं।
विज्ञापन

बिजनेस प्लान के तहत होने वाले कार्य
विद्युत वितरण खंडों की संख्याचार
कुल होने वाले कार्य559
विभिन्न क्षमता के नए ट्रांसफाॅर्मर-55
क्षमता वृद्धि-350
11 केवीए की लाइन कार्य13
उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृ़द्धि6
33 केवीए लाइन कार्य4
अन्य कार्य : प्रोटेक्शन के कार्य में जरूरत के हिसाब से जर्जर तार, केबल, वीसीबी, एलए, अर्थिग, सीआरपी, टेलनेस यूनिट, एलटी एबीसी, आरएमयू आदि बदलने और लगाने का कार्य होगा।

जिले में बेहतर बिजली सप्लाई के लिए बिजनेस प्लान के तहत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए शासन को भेजी गई योजना की धनराशि जारी हो गई है। बड़े कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। दो माह के अंदर ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि व जर्जर तारों को बदला जाएगा। - इं.विनोद कुमार जायसवाल, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें