बलिया। जनपद में 35 पीआरडी स्वयंसेवकों का विकास खंडों में चयन किया जाएगा। इसके लिए चार फरवरी तक जिला युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद के आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रामानुज यादव ने बताया कि अभ्यर्थी की उम्र एक जनवरी 2023 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होना चाहिए। हाईस्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी किसी अपराध में नैतिक अधोपतन का दोषी नहीं होना चाहिए और न ही कानून के किसी उपबंध के अंतर्गत पाबंद अथवा निगरानीशुदा होना चाहिए।
चयन के लिए निर्धारित संख्या में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। आवेदन फार्म विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर चार फरवरी तक व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर्ड डाक से जमा कर सकते हैं।