फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3477 किसानों को नहीं मिला पीएम सम्मान निधि का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। लॉकडाउन में राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों को अप्रैल में दो-दो हजार रुपये देने की घोषणा की थी लेकिन तहसील क्षेत्र के 3477 पंजीकृत किसानों का डाटा मिसमैच होने के कारण अब तक इनके खाते में रुपये नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी बैरिया सुशील कुमार यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। आवेदन के नाम व आधार कार्ड में अंकित नाम दोनों में काफी अंतर है जिसके कारण योजना का पैसा उनके खाते में नहीं जा रहा है। इसी तरह कई किसानों के खाता नंबर भी नहीं मिल रहे हैं। बताया कि संबंधित किसान नाम व खाता नंबर जनसेवा केन्द्र या खुद के मोबाइल द्वारा पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से सुधार कर सकते हैं। बताया कि बैरिया तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड बैरिया में 1120, रेवती आंशिक में 1456 व मुरलीछपरा ब्लॉक में 901किसानों का ब्योरा मिसमैच होने के कारण इन्हें लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें